गुरुवार, 10 जुलाई 2008

अन्नपूर्णा का स्वयम्वर :क्या सही क्या ग़लत

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हल्बा जाती की युवती अन्नपूर्णा द्वारा स्वयम्वर द्वारा अपना वर चयन किया गया हलाकि इस कथित स्व्य्न्म्वर मे सिर्फ़ एक मात्र लड़का जिसका चयन किया गया वही उपस्थित था बाकि एनी लड़को का अतापता नही था, हजारो की हुजूम मे अव्यवस्था का आलम था इस स्वम्वर मे कब प्रश्न पूछा गया कब उत्तेर दिया गया कोई नही देख पाया एक टी वी चैनल वाले दिनभर सीधा प्रसारण करते रहे ,इस स्वम्वर के बारे मे आपकी राय आमंत्रित है। क्या आज के युग मे ऐसा किया जाना उचित है?क्या यह आडम्बर मात्र था या क्या मिडिया को दिखने के लिए एक दृश्यांकन ?..आप अपनी रायसे अवगत कराये इस स्वम्वर के बारे मे....

भारत का अमेरिका के साथ परमाणु करार सही या ग़लत ?

भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ परमाणु मसलो पर अमेरिका के साथ करार के बारे आपकी क्या राय है? क्या यह देश हित मे है?क्या भारत के परमाणु उर्जा के संवर्द्धन के लिए यह आवश्यक है? इस पर आपका अपना विचार क्या है? आपका विचार आमंत्रित है।

रविवार, 6 जुलाई 2008

बोडसरा बाड़ा विवाद: क्यो नही निकालते सामान्य हल

छत्तीसगढ़ मे विगत कई माह से बोड्साराबाड़ा विवाद चर्चित रहा है लेकिन अभी तक कोई सामान्य हल नही निकला जा सका है। आख़िर क्यो ? क्यो नही इसका एक सामान्य हल निकला जाए ताकि किसी का अहित न हो । निश्चित ही जंहा पर धार्मिक आस्था का प्रश्न उत्त्पन्न होता है तब उस प्रश्न को हल करना एक टेढी खीर होती है ,और खासकर जन्हा पर दो विपरीत ध्रुव आमने सामने हो तो राजनैतिक रोटी सेकने वालो की भी कमी नही रहती .राम सेतु विवाद, अयोध्या विवाद, काशी आदि विभिन्न जगहों मे व्याप्त विवाद इसका उदहारण है अब छत्तीसगढ़ मे इस विवाद का सर्वमान्य हल यंहा के बुध्दजीवी वर्ग निकल लेंगे ऐसी आशा कर सकते है ,

This page is powered by Blogger. Isn't yours?

सदस्यता लें संदेश [Atom]